लाल किले पर आपत्तिजनक इशारा करने वाला जसप्रीत गिरफ्तार, ट्रैक्टर रैली हिंसा के बाद से था फरार
Farmers Protest Update: नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में उपद्रवी लाल किले पर पहुंच गए और वहां पर जमकर हिंसा की। हिंसा के बाद जब तक पुलिस एक्शन में आती तब तक ज्यादातर उपद्रवी फरार हो चुके थे, जिस वजह से अब सीसीटीवी और वीडियो की मदद से उनकी पहचान कर गिरफ्तारी कर सिलसिला जारी है। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने लाल किला हिंसा में शामिल जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक उनकी टीम ने जसप्रीत सिंह नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली का ही रहने वाला है। 26 जनवरी को जब किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली, तो बड़ी संख्या में उपद्रवी लाल किले पर पहुंच गए, जिसमें जसप्रीत भी शामिल था। इस दौरान वो लाल किले के गुंबद पर चढ़ा और वहां पर लगी स्टील टेंसिल को पकड़कर काफी देर खड़ा रहा। साथ ही उसने आपत्तिजनक इशारे भी किए थे। वीडियो के जरिए पहचान कर अब उसकी गिरफ्तारी की गई है।
200 लोगों की तस्वीर जारी
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को लाल किला हिंसा मामले में 200 लोगों की तस्वीर जारी की थी। इन सभी पर हिंसा में शामिल होने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसने विभिन्न स्रोतों से मिले वीडियो को स्कैन करने के बाद आरोपियों की तस्वीर जारी की गई है। तस्वीरें जारी करने के अलावा इनकी पहचान का काम भी किया जा रहा है। जिन लोगों की खबर मिल रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीमें उनकी गिरफ्तारी में लगी हुई हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications