शादी डॉट कॉम पर मिले शख्स ने महिला से ठगे 17 लाख, अलग-अलग नामों से बनवा रखे हैं आधार कार्ड

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर शादी डॉट कॉम के जरिए फ्रॉड करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। महिला से 17 लाख की ठगी के मामले में ये गिरफ्तारी हुई है। आरोपी का नाम मुदित चावला है। नॉर्थ वेस्ट डीसीपी विजयंता आर्या ने बताया है कि एक महिला ने अपने साथ 17 लाख की ठगी का मामला दर्ज कराया था, जिस आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुदित को गिरफ्तार किया है।

Delhi Police arrest a man for duping a woman of Rs 17 Lakhs contact with him through Shaadi com

महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि शादी डॉट कॉम पर नाम की वेबसाइट के जरिए वो इस शख्स के संपर्क में आई थी। जिसके बाद दोनों की मुलाकात हुई और उसने 17 लाख रुपए महिला से ले लिए। महिला को जब अहसास हुआ कि ये आदमी फ्रॉड है तो उसने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद ये गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस का कहना है कि मुदित की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है कि वो पेशेवर ठगी का काम करता है। वो इसी तरह शादी कराने वाली वेबसाइट पर महिला को ढूंढ़ता है और उनसे पैसा ऐंठकर फरार हो जाता है। नॉर्थ वेस्ट डीसीपी विजयंता आर्या का कहना है कि जांच में सामने आया है कि वो इससे पहले चार बार इसी तरह के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। मुदित नाम का ये शख्स अलग-अलग नामों से महिलाओं से मिलता है। इसके पास कई नामों से आईडी और आधार भी हैं। पुलिस ने इसके पास से अलग-अलग नामों के पहचान पत्र जब्त किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+