Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली-NCR को भीषण गर्मी से मिली थोड़ी राहत, घरों से बाहर निकल लोगों ने लिए बारिश के मजे

नई दिल्ली। भीषण गर्मी से तपती दिल्ली को शनिवार के दिन थोड़ी राहत मिली है, राजधानी में हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई जिसके बाद मौसम खुशनुमा बना रहा। उमस भरी गर्मी झेल रहे दिल्लीवालों के लिए बारिश राहत बनकर आई, हालांकि इस दौरान घरों से बाहर निकले लोगों को थोड़ी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही मौसम के करवट बदलने की भविष्यवाणी कर दी थी, दिल्ली समेत आस-पास के कई इलाकों में हवा के साथ हल्की बारिश ने गर्मी के प्रकोप में राहत दी।

तापमान में 2 डिगी सेल्सियस की गिरावट

तापमान में 2 डिगी सेल्सियस की गिरावट

शनिवार दोपहर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा लेकिन बारिश के बाद तापमान में 2 डिगी सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और कासगंज, हरियाणा के रेवाड़ी, कासगंज, बावल, मानेसर, गुरुग्राम, रोहतक, भिवाड़ी, नूंह, सोहना, पलवल, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में भी लोगों ने बारिश का लुफ्त उठाया। सोशल मीडिया पर बारिश से जुड़ी कई तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें लोग घरों से बाहर निकलकर वर्षा का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

आसमान में अभी भी छाए बादल

बारिश के साथ तेज हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तांडव भी मचाया, कई जगह पेड़ व बिजली के पोल टूटने की जानकारी सामने आई है। दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद और नोएडा के आसमान में अभी भी बादल छाए हुए हैं। बता दें कि दिल्ली में तीन दिन पहले तेज हवा के साथ बारिश ने दस्तक दी थी लेकिन उसके बाद लगातार तेज धूप और गर्म हवाओं ने दिल्ली-NCR वालों का जीना मुश्किल हो गया था।

दिल्लीवालों को करना पड़ सकता है और इंतजार

कई राज्यों में मानसून पहुंचने के बीच दिल्लीवालों के लिए खबर कुछ अच्छी नहीं है, यहां लोगों को बारिश के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। आनंद शर्मा के मुताबिक इस बात पर गौर करने की जरूरत है कि मानसून मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कब दस्तक देता है। इसके बाद ही दिल्ली के लिए कुछ अनुमान लगाया जा सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बंगाल में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें: Monsoon Alert: चुभती गर्मी के बीच 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली में कब होगी झमाझम

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+