दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण बढ़ा, आज से और बिगड़ेंगे हालात, सांस लेना होगा दूभर
दिल्ली की खराब हुई हवा में प्रदूषण बढ़ा, आज से और बिगड़ेगें हालात
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर की हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। शनिवार को हवा की गुणवत्ता में काफी गिरावट आई है, जो रविवार और आने वाले हफ्ते में और खराब हो सकती है। सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिट ऐंड वेदर फॉरकास्टिंग ऐंड रिसर्च के मुताबिक, शनिवार शाम दिल्ली में हवा की गति धीमी हो गई है। वहीं एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 300 दर्ज किया गया जो कि खराब श्रेणी में आता है, ये थोड़ा और बढ़ा तो बेहद खराब श्रेणी में पहुंच जाएगा और राजधानी में सांस लेना दूभर हो जाएगा।

हरियाणा और पंजाब में किसानों ने खेतों में पराली जलाना शुरू कर दिया है। जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है और आसमान में धुंआ छाने लगा है। इसके वजह पड़ोसी राज्यों में पराली जलाया जाना है। बीते सालों में भी अक्टूबर और नवंबर में पराली जलाया जाने के चलते दिल्ली-एनसीआर को भारी प्रदूषण का सामना करना पड़ता रहा है।

इस हफ्ते की शुरुआत से ही दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब होना शुरू हो गई थी। दिल्ली में पीएम10 का स्तर 243 दर्ज किया गया है और पीएम 2.5 का स्तर 122 रहा है। शनिवार को राजधानी में हवा की गुणवत्ता खराब मापी गई जो रविवार को और बिगड़ सकती है। हवा की गुणवत्ता 0-50 के बीच अच्छा मानी जाती है। 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बेहद खराब और 401-500 खतरनाक मानी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications