Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में आई कमी, बारिश की संभावना
नई दिल्ली। प्रदूषण की शिकार दिल्ली को आज फौरी राहत मिली है , राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में गिरावट आई है, लेकिन यह अब भी यह खराब श्रेणी में बना हुआ है, बुधवार को लोधी रोड क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 210 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है।

SC ने सुप्रीम कोर्ट को लगाई फटकार
इससे पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण मामले पर केंद्र और दिल्ली सरकार को जमकर फटकार लगाई थी, अदालत ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से सुनवाई के दौरान कहा, एक-दूसरे पर आरोप लगाने के अलावा यहां कुछ नहीं हो रहा है, आखिर क्यों लोगों को गैस चेंबर में जीने को मजबूर किया जा रहा है, इससे अच्छा हो कि लोगों को एक दफा में ही मार दिया जाए। क्यों ना 15 विस्फोटक से भरे बैग दिल्ली में रख दिए जाएं और सब उड़ जाएं। लोगों के लिए रोज के मरने से तो यही बेहतर होगा।
हरियाणा और पंजाब की सरकारों को भी फटकार लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा और पंजाब की सरकारों को भी फटकार लगाई है। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी कर कहा है कि लोगों को स्वच्छ पेयजल और वायु उपलब्ध नहीं कराने पर उन्हें मुआवजे का भुगतान क्यों नहीं किया जाना चाहिए। इस पर छह हफ्ते में जवाब देना होगा।

चक्रवाती हवाओं का दबाव बन रहा है
वैसे मौसम वैज्ञानिकों का कहना कि मौजूदा समय में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते हरियाणा में चक्रवाती हवाओं का दबाव बन रहा है। ऐसे में आज और कल हल्की बूंदाबांदी के साथ मध्यम बारिश हो सकती है, बारिश होने की वजह से सर्दी और कोहरे के बढ़ने के आसार है लेकिन प्रदूषण में कमी होगी।












Click it and Unblock the Notifications