Delhi Air Quality: दिल्ली में AQI मध्यम श्रेणी में पहुंचा, लोगों को फौरी राहत
नई दिल्ली। बीते दो दिनों से हुई बारिश के बाद प्रदूषण की शिकार दिल्ली को आज फौरी राहत मिली है, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में रविवार को पीएम 2.5 का स्तर 120 पहुंच गया है जबकि इंडिया गेट के आसपास यह मध्यम श्रेणी में है जो 122 दर्ज किया गया।
दिल्ली में AQI मध्यम श्रेणी में पहुंचा
'द बीएमजे' नामक जनरल में प्रकाशित एक शोधपत्र के अनुसार वायु प्रदूषण केवल शरीर के कुछ अंगों को ही प्रभावित नहीं करता बल्कि हरेक अंग को प्रभावित करने में सक्षम है। हार्ट स्ट्रोक, ब्रेन कैंसर, गर्भपात और मानसिक विकार से भी भयानक इसके परिणाम हैं। केवल दो दिनों का प्रदूषण भी भयानक तरीके से बीमार कर सकता है। इसी साल एक अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन के अनुसार वायु प्रदूषण का प्रभाव शरीर की हरेक कोशिका पर पड़ता है।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण मामले पर केंद्र और दिल्ली सरकार को जमकर फटकार लगाई थी, अदालत ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से सुनवाई के दौरान कहा, एक-दूसरे पर आरोप लगाने के अलावा यहां कुछ नहीं हो रहा है, आखिर क्यों लोगों को गैस चेंबर में जीने को मजबूर किया जा रहा है, इससे अच्छा हो कि लोगों को एक दफा में ही मार दिया जाए। क्यों ना 15 विस्फोटक से भरे बैग दिल्ली में रख दिए जाएं और सब उड़ जाएं। लोगों के लिए रोज के मरने से तो यही बेहतर होगा।

अपना ख्याल खुद रखें
घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें। हरियाली बढ़ाएं, इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाएं घर से आसपास कचरा न जलाएं। छोटे बच्चों को ऐसे पार्क में खेलने न भेजें जिसके आसपास से बहुत ज्यादा ट्रैफिक गुजरता है। इसके बजाए इनडोर एक्टिविटीज पर ही जोर दें। खानपान में ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन बढ़ाएं। जैसे - सोयाबीन, अखरोट, समुद्री मछली, काजू, अलसी का बीज। विटामिन-सी युक्त चीजें खाएं। संतुलित भोजन करें और पर्याप्त नींद लें। नियमित एक्सरसाइज करें। खासतौर पर फेंफड़ों के लिए फायदेमंद प्राणायाम करें।












Click it and Unblock the Notifications