राजधानी ट्रेन में यात्री ने बेटी के लिए मंगाए ऑमलेट में मिला कॉकरोच, शिकायत पर रेलवे के जवाब पर फूटा गुस्सा
दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर एक यात्री को परोसे गए ऑमलेट में कॉकरोच मिला, जिसके बाद यात्री ने तस्वीर शेयर करते हुए इसकी ट्विटर पर शिकायत की।

Delhi-Mumbai Rajdhani Express Food: मौजूदा दौर में भारत के अंदर रेलवे पहले की तुलना में काफी बदल चुका है। ट्रेनें अब लेट नहीं होती और स्टेशन पर भी पहले से ज्यादा सुधार हुए हैं, लेकिन अभी भी कई ऐसी चीजें हैं, जो ट्रेन के अंदर सोचने पर मजूबर कर देती हैं, और वो है ट्रेन के अंदर मिलने वाला खाना। शनिवार को ट्विटर पर राजधानी एक्सप्रेस के एक यात्री ने चौंकाने वाली शिकायत की, जिसके बाद भारतीय रेलवे को उदासीन जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ऑमलेट में कॉकरोच मिला
दरअसल, राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में परोसे गए खाने में एक यात्री के कॉकरोच निकला, जिसके देखकर वो हैरान रह गया। योगेश मोरे नाम के यात्री दिल्ली और मुंबई के बीच सीएसएमटी राजधानी में यात्रा कर रहे थे, उन्होंने अपने ऑर्डर किए गए ऑमलेट में कॉकरोच मिला तो वो दंग रह गया। जिसकी तस्वीर पोस्ट करते हुए मोरे ने अपनी शिकायक रेलवे से ट्वीट के जरिए की।

ट्विटर पर यात्री ने की शिकायत
यात्री योगेश मोरे ने अपने ट्वीट में कहा कि वह 16 दिसंबर को दिल्ली और मुंबई के बीच सीएसएमटी राजधानी में यात्रा कर रहे थे, जब उन्हें दूषित भोजन परोसा गया। उन्होंने अपने शिकायत में लिखा-16 दिसंबर 2022, हम (22222) दिल्ली से यात्रा कर रहे थे। सुबह हमने बच्चे के लिए एक्स्ट्रा ऑमलेट ऑर्डर किया। हमने जो पाया उसकी फोटो अटैच है, देखें! कॉकरोच? मेरी बेटी 2.5 साल की है अगर कुछ हो गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? इसी के साथ उन्होंने पीएओ इंडिया और रेलवे को टैग किया।

रेलवे के रिप्लाई पर भड़के लोग
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है हुआ कि इस मामले में क्या कार्रवाई की गई है, लेकिन रेलवे यूजर्स के लिए ऑनलाइन सपोर्ट सर्विस ने मोरे के ट्वीट का जवाब दिया। जिसमें उन्होंने लिखा कि "असुविधा के लिए खेद है। महोदय, कृपया पीएनआर नंबर और मोबाइल नंबर डायरेक्ट मैसेज (डीएम) में साझा करें।" रेलवे की ओर से इस उदासीन रिप्लाई के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने रेलवे का बीमार और रटारटाया जवाब, लेकिन आप कुछ नहीं कर सकते। ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा रेलवे का बहुत ही सामान्य जवाब, निजी तौर पर वे क्या संदेश चाहते हैं।

सात महीनों में आई 5 हजार शिकायत
इससे पहले हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि आईआरसीटीसी को पिछले सात महीनों में ट्रेनों में भोजन की गुणवत्ता से संबंधित 5,000 से अधिक शिकायतें मिली हैं। मंत्री ने कहा, "भारतीय रेलवे का यह निरंतर प्रयास है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा निर्धारित मानदंडों और मानकों के अनुसार यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता और स्वच्छ भोजन प्रदान किया जाए।"












Click it and Unblock the Notifications