दिल्ली: गिनती नहीं सुना पाया तो सौतेले पिता ने 5 साल के बच्चे को दीवार से पटक कर मार डाला
नई दिल्ली। दिल्ली के कापसहेड़ा में एक सौतेले पिता ने पांत साल के बच्चे को दीवार से पटक कर मार डाला। जानकारी के मुताबिक, बच्चा गिनती नहीं सुना पाया तो शख्स ने बेटे का सिर दीवार पर कई बार मारा, जिसकी वजह से बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, ये घटना 10 जनवरी की है। पोस्टमार्टम में बच्चे के सिर पर गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है, जो मौत की वजह है। पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

जिस बच्चे की हत्या की गई उसकी पहचान युवांग के तौर पर हुई है। मामले में हत्यारोपी की गिरफ्तारी हुई है या नहीं इसकी अभी जानकारी नहीं है। बताया गया है कि बच्चे की मां जब घर से बाहर गई थी तो बच्चा बैठकर पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान सौतेले पिता ने उसे गिनती सुनाने को कहा तो वो फाइव से आगे नहीं सुना पाया। इस पर सौतेले पिता ने उसे मारना शुरू कर दिया। बच्चे को उठाकर दीवार से पटका गया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां वो जिंदगी से हार गया।
इससे पहले 1 जनवरी को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जिसने अपने नवजात बच्चे को जिंदा दफनाने की कोशिश की थी। यह घटना श्रीनगर की थी। वहीं इसी साल महाराष्ट्र में भी इस तरह की एक घटना सामने आ चुकी है जब मासूम बच्ची को एक व्यक्ति ने फोन की लत की वजह से जिंदा जला दिया था।
इसे भी पढ़ें- लखनऊ में भीषण हादसा, टक्कर के बाद गाड़ियों में लगी आग, दो की जलकर मौत












Click it and Unblock the Notifications