मास्को में फंसे भारतीयों को लेने जा रही फ्लाइट का पायलट कोरोना पॉजिटिव, बीच रास्ते से लौटा विमान

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी के चलते विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वंदे मातरम मिशन के तहत स्वदेश वापस लाने का अभियान जारी है। अब तक हजारों नागरिकों की देश वापसी हो चुकी है और कई लोगों को वापस लाने का काम किया जा रहा है। इसी बीच एयर इंडिया के दिल्ली से मास्को के लिए उड़ान भरने वाले विमान के पायलट में कोरोना संक्रमण का पता लगने के बाद फ्लाइट को बीच रास्ते वापस भारत बुला लिया गया है। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

Recommended Video

    Vande Bharat Mission :Air India Pilot को Corona,Delhi-Moscow Flight वापस लौटी | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली से मास्को के लिए भरी थी उड़ान

    दिल्ली से मास्को के लिए भरी थी उड़ान

    रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया के अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया की एक फ्लाइट ए 320 ने शनिवार को दिल्ली से मास्को के लिए उड़ान भरी थी, उसके कुछ समय बाद एयरलाइन की ग्राउंड टीम ने पाया कि पायलट का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि विमान में कोई यात्री नहीं था सिर्फ क्रू मेंबर ही मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि यह विमान वंदे भारत मिशन के तहत फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए मास्को जा रहा था।

    उज्बेकिस्तान से वापस लौटा प्लेन

    जिस दौरान पायलट के संक्रमित होने की जानकारी मिली उस समय विमान उज्बेकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंचा था। इसके बाद एयर इंडिया की तरफ से पायलट को तुरंत भारत लौटने को कहा गया। अधिकारी के मुताबिक विमान शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे दिल्ली वापस पहुंचा। फिलहाल पायलट समेत पूरे चालक दल को क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि अब एक अन्य विमान को फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए मास्को भेजा जाएगा।

    25 मई से शुरू हुई घरेलू उड़ानें

    25 मई से शुरू हुई घरेलू उड़ानें

    बता दें कोरोना वायरस के दौरान चलाए गए अभियानों के दौरान कई ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। इसी बीच 25 मार्च से घरेलू विमान सेवाओं को भी शुरू कर दिया गया है, यह सेवाएं मार्च में लागू लॉकडाउन से पहले ही बंद कर दी गई थीं। एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि, 26 मई को शाम 5 बजे तक हमारे एयरपोर्ट्स ने 600 से ज्यादा उड़ानों को हैंडल किया। इसमें 41673 यात्रियों ने सफर किया है। उधर एयर इंडिया में 50 साल के एक स्‍टाफ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

    यह भी पढ़ें: मोदी सरकार 2.0: बोल्ड फैसले लेना पीएम मोदी की खासियत, कोरोना से लड़ाई में हमारी स्थिति बेहतर- जेपी नड्डा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+