दिल्ली में बढ़ रहे मंकीपॉक्स के मामले, चौथा केस मिला, नाइजीरियन महिला संक्रमित

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में चौथा मामला सामने आया है। बुधवार को दिल्ली में एक और मामला सामने आया, जहां एक नाइजीरियन महिला संक्रमित पाई गईं। इसके साथ ही देश में मंकीपॉक्स के मामले बढ़कर 9 हो गए हैं। इससे पहले मंगलवार को एक नाइजीरियन पुरुष मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया और अब 35 साल की महिला इस खतरनाक बीमारी से संक्रमित मिली है।

 Delhi monkeypox alert! 4th case detected as Nigerian woman tests positive; Indias tally now 9

शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्होंने हाल में कहीं यात्रा की थी, जिसके बाद अब मंकीपॉक्स से ग्रसित हो गई। अब दिल्ली में इस बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या जहां 4 हो गई है तो वहीं देश में 9 मामले दर्ज हो चुके हैं। दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली सरकार ने 6 अस्पतालों में मंकीपॉक्स बीमारी के इलाज के लिए अलग बेड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। मंकीपॉक्स के इलाज के लिए अलग आइसोलेट वार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली में संक्रमित पाई गई महिला देश की पहली महिला है, जो मंकीपॉक्स से संक्रमित हो गई है।

मंकीपॉक्स के लक्षण

इन लोगों के लक्षणों को गंभीरता से चेक किया गया तो पता चला कि अधिकांश लोगों में बुखार की समस्या रही। हाथ-पैर में सूजन, खाले कैसी समस्या दिख जाकी है। इसके अन्य लक्षणों को देखें तो बार-बार तेज बुखार आना, बदन दर्द, त्वचा पर दाने, सूजन, खुजली, सुस्ती बने रहना, आदि है। इसकी शुरुआत चेहरे से होती है और संक्रमण 10 से 12 दिन पर पूरे शरीर पर फैल जाता है। ये बीमारी संक्रमण के जरिए एक दूसरे से फैलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+