दिल्ली विधायक राघव को पंजाब आप पार्टी इकाई का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया

दिल्ली विधायक राघव को पंजाब आप पार्टी इकाई का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया

नई दिल्‍ली। यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी अब पंजाब में अपनी पार्टी को मजबूती देने के लिए प्रयास करने में जुट चुकी है। रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के विधायक राघव को पार्टी की पंजाब इकाई का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ragav

बता दें केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानून के बीच अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के बीच जमकर जुबानी जंग जारी है। एमएलए राघव को पंजाब में नियुक्‍त किए जाने के पीछे केजरीवाल को पंजाब में आम आदमी पार्टी को मजबूत बना कर अमरिंदर से बदला लेना है।

यहां तक कि सीएम अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल को पाखंडी बताया है। इसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अमरिंदर सिंह ने एक 'बड़ा फ्रॉड' आदमी कहा था। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा है कि आप और शिरोमणि अकाली दल दोनों ही पार्टी पाखंडी है। इन्होंने शुरू में इस कृषि कानून का समर्थन किया था लेकिन अब किसानों का गुस्सा और विरोध देखने के बाद अपवा रुख बदल रहे हैं।

अमरिंदर ने कहा था 'AAP और शिरोमणि अकाली दल के विधायक तो ये कभी नहीं कहते हैं कि उनका क्या मतलब है, लेकिन इसके उल्ट केजरीवाल कृषि कानून के प्रति को सार्वजनिक रूप से फाड़ते हैं, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा आप की सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में एक विधान को अधिसूचित किया था। अमरिंदर सिंह ने आप नेताओ पर आरोल लगाया कि किसान आंदोलन के नाम पर 'क्षुद्र राजनीति' कर रहे हैं अमरिंदर ने कहा इससे स्‍पष्‍ठ है कि अरविंद केजरीवाल और आप लोगों के लिए एक अलग चेहरा है। जिसमें विरोधाभासी इरादे छिपे हुए हैं।अमरिंदन ने सीएम केजरीवाल को कायर कहते हुए कहा था कि राजनीति में अपनी मंशा को पूरा करने के लिए जरूरत पड़ी तो अरविंद केजरीवाल अपनी आत्मा तक को बेच देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+