Delhi temperature: सर्दी ने तोड़े रिकॉर्ड, दिल्ली में तापमान पहुंचा 1.5 डिग्री, जानिए कब मिलेगी ठंड से राहत

Delhi Temperature Today: दिल्ली में सर्दी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और ठंड से लोग कांप रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

delhi weather

Recommended Video

      Weather Update: पहाड़ों से भी ठंडा Delhi का मौसम, जानें कब मिलेगी राहत | वनइंडिया हिंदी | *News

      Delhi weather update: दिल्ली में सर्दी जमकर सितम ढा रही है। पारा लगातार नीचे गिर रहा है और घरों के अंदर भी लोग ठंड से कांप रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी के लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। इन इलाकों में इस सीजन का ये सबसे कम तापमान है। वहीं खराब मौसम की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे से करीब 34 घरेलू उड़ानें सस्पेंड की गई हैं।

      दिल्ली को कब मिलेगी ठंड से राहत

      दिल्ली को कब मिलेगी ठंड से राहत

      ठंड से कांप रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने अब एक राहत की खबर दी है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि शनिवार से उत्तर भारत को शीत लहर के प्रकोप से कुछ राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही रविवार से पश्चिमी विक्षोभ के नजदीक आने के कारण तापमान में भी इजाफा होने के आसार बन रहे हैं।

      3 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

      3 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

      शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने के आसार हैं। इसके अलावा रविवार से बिहार में भी न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। मध्य प्रदेश में फिलहाल न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन वीकेंड में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।

      हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में भी ठंड से बुरा हाल

      हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में भी ठंड से बुरा हाल

      आपको बता दें कि शीतलहर से कांप रही दिल्ली के आयानगर में शुक्रवार को 1.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। इसके साथ ही हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है। हालांकि, 'धरती के स्वर्ग' कश्मीर में ठंड से मामूली राहत मिली है और पारा ऊपर चढ़ा है। मौसम विभाग ने शनिवार को यहां बारिश का भी अनुमान जताया है। वहीं इस बीच पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

      कोहरे की वजह से 32 ट्रेनें लेट

      कोहरे की वजह से 32 ट्रेनें लेट

      मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में और मध्य प्रदेश के आस-पास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस की रेंज तक है। इससे पहले शुक्रवार को राजस्थान के बीकानेर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कोहरे के चलते शनिवार को उत्तर रेलवे क्षेत्र में करीब 32 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। देरी की वजह से यात्रियों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+