तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली मेट्रो कुछ देर के लिए हुई बाधित
नई दिल्ली। द्वारका-नोएडा सिटी सेंटर मार्ग स्थित रामकृष्ण आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन के नजदीक दिल्ली मेट्रो सेवा तकनीकी गड़बड़ियों के कारण सोमवार सुबह प्रभावित हुई।

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारी ने बताया कि इससे पहले दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के सैकड़ों यात्रियों को तकनीकी गड़बड़ी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
करोल बाग से रामकृष्णा आश्रम मार्ग स्टेशन के बीच मेट्रो में तकनीकी गड़बड़ी देखी गई, जिससे यात्रा में 30 मिनट की देरी हुई। छह अगस्त, 2014 को दिल्ली मेट्रो में सबसे अधिक 27 लाख लोगों ने यात्रा की थी, 10 लाख यात्री द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली मार्ग तथा 9.62 लाख लोगों ने जहांगीरपुरी-हुडा सिटी सेंटर मार्ग पर यात्रा की थी।












Click it and Unblock the Notifications