दिल्ली मेट्रो 8 कोच वाली 17 नई रेलगाड़ियां खरीदेगी

नई दिल्ली। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सोमवार को कहा कि वह आठ कोच वाली 17 नई रेलगाड़ियां खरीदेगी और छह कोच वाली 61 रेलगाड़ियों को आठ कोच वाली बनाएगी।डीएमआरसी के बयान के मुताबिक, "कुल 258 नए कोच खरीदे जाएंगे। 162 कोच की एसेंबलिंग गुजरात के सावली में होगी और 96 कोच बेंगलुरू के संयंत्र से खरीदे जाएंगे।"

Delhi Metro to procure 17 new eight-coach trains

बयान में कहा गया है, "इन कोचों की खरीदारी रिठाला-दिलशाद गार्डन (रेड लाइन), जहांगीरपुरी-हुड्डा सिटी सेंटर (येला लाइन) और द्वारका सेक्टर21-नोएडा/वैशाली (ब्लू लाइन) की यात्री जरूरतें पूरी करने के लिए की जाएगी।"

डीएमआरसी को सभी कोच की आपूर्ति 2016 की तीसरी तिमाही से 2018 की प्रथम तिमाही के बीच हो जाएगी।बयान के मुताबिक, "दिल्ली मेट्रो से अभी करीब 25 लाख लोग रोज यात्रा करते हैं और येलो तथा ब्लू लाइन इसके सबसे व्यस्त मार्ग हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+