'उन्होंने मुझे फोन किया और.....', दिल्ली Metro Girl का वायरल वीडियो देख घर वालों ने क्या बोला?

Rhythm Chanana सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वीडियो देख उनके घर वालों का रिएक्शन कैसा था।

Rhythm Chanana

सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो छाया हुआ है, जिसमें एक लड़की ब्रालेट और स्कर्ट पहनकर यात्रा कर रही। बाद में उसकी पहचान रिदम चनाना (Rhythm Chanana) के रूप में हुई। हाल ही में उन्होंने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया, जिसमें रिदम ने बताया कि उस वीडियो पर उनके घरवालों का रिएक्शन कैसा था।

रिदम चनाना से जब पूछा गया कि वीडियो देखकर उनके घर वालों का क्या रिएक्शन था? इस पर वो हंसने लगीं। उन्होंने कहा कि ये चीज दिल्ली में ज्यादा वायरल है। अन्य जगहों पर ये उतनी वायरल नहीं है। हां मेरे घर वालों को पता है, उनको बस इतना पता कि एक वीडियो वायरल हो रहा। उनको ज्यादा नहीं पता।

लड़की ने आगे कहा कि वीडियो पर उन्होंने एक बात बोली और बस मैंने फोन काट दिया। उनका वही रिएक्शन है, जो एक नार्मल इंडियन माता-पिता का बच्चों के लिए रहता है। वहीं पत्रकार ने जब पूछा कि घर वाले साथ नहीं देते हैं, तो कैसा लगता है। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे किसी चीज से फर्क नहीं पड़ता है।

डर नहीं लगता?
वहीं जब रिदम से पूछा गया कि वो ऐसे कपड़े पहनकर जाने में डरती तो नहीं हैं, इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल नहीं। वो हमेशा ऐसे कपड़े पहनती हैं, लेकिन उनके साथ कभी कुछ नहीं हुआ। हालांकि उन्होंने ये बात स्वीकार की लोग उन पर गंदे कमेंट करते हैं, लेकिन उनको फर्क नहीं पड़ता।

पिंक लाइन में चढ़ने से रोका
रिदम ने आरोप लगाया कि उनको कई बार पिंक लाइन में चढ़ने से रोका गया। ये सिर्फ उनकी कपड़ों की वजह से हुआ, जबकि कपड़ों को लेकर मेट्रो में कोई नियम नहीं है।

क्या उर्फी से हैं प्रभावित?
वैसे रिदम चनाना का वीडियो जिस तरह के कपड़ों में वायरल हुआ, वैसे कपड़े उर्फी जावेद रोजाना पहनती हैं। उनसे जुड़े एक सवाल पर रिदम ने कहा कि वो उर्फी से प्रभावित नहीं हैं। वो काफी पहले से ऐसा फैशन कर रहीं। उनको तो उर्फी का नाम तक नहीं पता था, पिछले साल कुछ लोगों ने उन्हें बताया, तब जाकर उनको पता चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+