दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल: NCR के इस सेक्शन पर अप्रैल से जनता के लिए संचालन शुरू होने की संभावना
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के प्राथमिकता वाले 17 किलोमीटर सेक्शन पर अप्रैल से संचालन शुरू होने की संभावना है। पहले इसके लिए जून का वक्त निर्धारित किया गया था। पहले चरण में साहिबाबाद-दुहाई डिपो के बीच चलेगी ट्रेन।

Delhi-Meerut rapid rail latest news: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम पर अप्रैल से ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। यह जानकारी दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर से जुड़े अधिकारियों ने ही दी है। बता दें कि रैपिड रेल बाहर से दिखने में तो मेट्रो ट्रेनों की तरह नजर आती है, लेकिन इसकी स्पीड उससे तीन गुना ज्यादा होने वाली है। पहले चरण में दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद स्टेशन और दुहाई डिपो तक ट्रेनों के संचालन शुरू होने की उम्मीद है। यह सेक्शन 17 किलो मीटर लंबा है।

अप्रैल से चल सकती है रैपिड रेल
देश की पहली और महत्वाकांक्षी रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) जल्द ही जनता के लिए खोले जाने की संभावना है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने शुक्रवार को आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबी दुहाई-साहिबाबाद प्राथमिकता वाले सेक्शन पर अप्रैल से ट्रेनों की आवाजाही शुरू की जा सकती है। यह ट्रेन मेट्रो ट्रेनों के मुकाबले तीन गुना ज्यादा स्पीड से चलेगी। एक सूत्र ने कहा है, '(इसका)संचालन पहले जून से शुरू होने वाला था। लेकिन, अब अप्रैल तक शुरू होने की उम्मीद है। आरआरटीएस कॉरिडोर पर ट्रेनें मेट्रो ट्रेनों से तीन गुना ज्यादा रफ्तार से चलेंगी।'

साहिबाबाद-दुहाई डिपो के बीच चल सकती है रैपिड रेल
ये ट्रेनें दिखने में मेट्रो ट्रेनों जैसी ही लगती हैं, लेकिन इनमें लगेज कैरियर और कोच के अंदर मिनी स्क्रीन जैसी अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। दुहाई-साहिबाबाद प्राथमिकता वाले सेक्शन पर पांच स्टेशन हैं, जो कि 82 किलो मीटर लंबी दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का हिस्सा है। अधिकारियों ने बताया है कि डिपो में ट्रायल रन पहले से ही चल रहा है, ताकि आरआरटीएस नेटवर्क सुरक्षित और भरोसेमंद रहे। सभी तरह के अलग-अलग तकनीकी बातों का अलग से परीक्षण किया जा रहा है। प्राथमिकता वाले सेक्शन के पांच स्टेशनों में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो शामिल हैं।

व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के लिए भी जगह-रिपोर्ट
रैपिड रेलवे में स्टेशनों और ट्रेनों दो जगहों पर कई तरह की सुविधाएं होंगी। देखने में तो यह मेट्रो ट्रेनों जैसी ही लगती हैं. लेकिन आवश्यकताओं को देखते हुए इसमें विशेष सुविधाएं दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक प्रत्येक कंपार्टमेंट में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के लिए अलग से जगह बनाई गई है। इसके साथ ही पिक-अप और ड्रॉप-अप क्षेत्रों की भी व्यवस्था है। रेलवे प्लेटफॉर्म पर बड़े डिस्प्ले स्क्रीन होंगे, ताकि ट्रेनों से जुड़ी सूचनाएं प्राप्त करने में सुविधा रहे।

2025 तक दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक चलेगी रैपिड रेल
दिल्ली से लेकर मेरठ तक का पूरा आरआरटीएस कॉरिडोर 2025 तक शुरू होने की संभावना है। इसे तीन चरणों में खोला जाना है। पहले चरण में अप्रैल से साहिबाबाद-दहाई डिपो पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद, साहिबाबाद मेरठ तक मार्च 2024 तक संचालन शुरू होने की संभावना है। अंतिम फेज में मेरठ के मोदीपुरम से लेकर दिल्ली के सराय काले खां तक पूरा कॉरिडोर 2025 तक जनता के लिए चालू किए जाने की योजना है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर प्रोजेक्ट का मकसद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भीड़ कम करना और वाहनों की आवाजाही घटाने, वायु प्रदूषण में कमी और क्षेत्र का संतुलित विकास सुनिश्चित करना है।
Recommended Video

RRTS के लिए बजट आवंटन
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने हाल ही में दिल्ली-गाजिबाद-मेरठ रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम के लिए 1,306 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। 1 फरवरी को केंद्रीय बजट में भी केंद्र सरकार ने 82 किलो मीटर लंबी रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के लिए 3,596 करोड़ रुपए का आवंटन किया था। दो महीने बाद इस ट्रेन के संचालन की खबर ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है।
-
Delhi Traffic: IPL मैच से पहले अलर्ट! 4 अप्रैल को इन रास्तों पर भूलकर भी न जाएं, नहीं तो घंटों जाम में फंसेंगे -
Kal Ka Mausam: Delhi से महाराष्ट्र तक IMD का अलर्ट! 3-4 अप्रैल को किन राज्यों में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि? -
Kal ka Mausam: Noida-Delhi में तगड़ी बारिश? 4 अप्रैल को UP-राजस्थान समेत इन राज्यों में गिरेंगे ओले? -
Delhi Power Cut: शनिवार को निजामुद्दीन, द्वारका समेत कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी लाइट, देखें पूरा लिस्ट -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
वानखेड़े स्टेडियम जल्दी बन जाएगा इतिहास, 1 लाख दर्शकों का नया स्टेडियम बनेगा, अहमदाबाद-मेलबर्न को टक्कर -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात?












Click it and Unblock the Notifications