दिल्ली: सिगरेट देने से मना किया तो सीने में युवक को मारी गोली, आरोपी फरार

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग में सिगरेट देने से मना करने पर एक 23 वर्षीय युवक को दो अज्ञात बाइक सवार लोगों ने कथित तौर पर गोली मार दी। घायल की पहचान उत्तराखंड के रूद्रपुर निवासी आमिर खान के तौर पर हुई है। वह अपने दोस्त से मिलने दिल्ली आए था। युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बुधवार रात 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Delhi Man Shot At After He Refuses To Share Cigarette

पुलिस की ओऱ से बताया गया है कि, आमिर खान का उत्तराखंड में कपड़े का कारोबार है। वह अपने दोस्त पारस अरोड़ा से मिलने दिल्ली आए था। रात में दोनों डीटी मॉल के पास खड़े होकर सिगरेट पी रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। युवकों ने उनसे सिगरेट की मांग की। सिगरेट देने से इनकार करने पर एक युवक से आमिर पर गोली चला दी। गोली अमिर से सीने में जा लगी।

अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

घटना के बाद बाइक सवार आरोपी फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की मदद में पारस ने अपने दोस्त को पास स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल ले गए। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।

पिछले साल अगस्त में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के 29 साल के स्टाफ की यहां सिगरेट की दुकान का पता पूछने को लेकर हुई झड़प में कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया था। इसी तरह इसी तरह की एक दूसरी घटना में सिगरेट देने से मना करने पर 22 साल के एक कंप्यूटर डिज़ाइनिंग स्टूडेंट की चार आदमियों ने दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+