लिव-इन में रह रही महिला के बच्चे को शख्स ने पीट पीटकर कर दी हत्या, सामने आई ये वजह
नई दिल्ली। दिल्ली के बिंदापुर में चाल साल के मासूम की उसके सौतेले पिता द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया ज रहा है कि सौतेले पिता ने मासूम को बुरी तरह पिटाई ही नहीं कि बल्कि उसका सिर कई बार दीवार पर भी टकरा दिया था। सबसे चौकाने की बात ये है कि जब सौतेला पिता बच्चे की पिटाई कर रहा था उस दौरान वहां पर बच्चे की सगी मां भी मौजूद थी।

जानकारी के मुताबिक बच्चे को कोई रखना नहां चाहता था। बच्चे को रखने से मां ने भी हाथ खड़े दिए थे और सौतेला पिता तो पहले से ही उसे पसंद नहीं करता था। इसी बात को लेकर सौतेले पिता ने बच्चे की पिटाई की और अंत में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोमल की शादी विकास नाम के युवक से हुई थी। इस शादी से कोमल को एक बेटा हुआ था।
लेकिन ये शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और दोनों अलग हो गए। बच्चा मां कोमल के साथ रहने लगा। इसके बाद कोमल लिव इन में रविकर नाम के व्यक्ति के साथ रहने लगी। लेकिन रविकर बच्चे को अपने साथ नहीं रखना चाहता था। इसे लेकर दोनों के बीच काफी विवाद भी होता था। विवाद बढ़ते देख कोमल ने विकास से बात की लेकिन वो बच्चा अपना पास रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद 23 मई को रविकर ने बच्चे की पिटाई शुरू कर दी और सिर को कई बार दीवार में टकराने के बाद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बच्चे की आवाज बहार न जाए इसके लिए उसने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था।
बच्चे के मौत के बाद पड़ोस में अफवाह फैला दी गई कि सीढ़ी से गिरने की वजह से बच्चे की मौत हुई है। शव को बिंदापुर शमशान में दफना भी दिया गया। लेकिन एक पड़ोसी को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के नाना और पड़ोसी के बयान पर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम किया तो पता चला बच्चे की हत्या की गई है।
यह भी पढ़ें- विवाद सुलझाने पहुंचे डायल 100 के पुलिसकर्मी को महिलाओं ने घेरकर पीट दिया, खेतों में लगाई दौड़












Click it and Unblock the Notifications