विवाद सुलझाने पहुंचे डायल 100 के पुलिसकर्मी को महिलाओं ने घेरकर पीट दिया, खेतों में लगाई दौड़
Shahjahnpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में दो पक्षों में हुए विवाद को सुलझाने पहुंची डायल 100 की टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। दो पुलिसकर्मियों को महिलाओं ने पीटा। जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों का मोबाइल भी छीन लिया। पुलिसकर्मियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।

घटना थाना खुटार के तिकुनिया के पास है। यहां दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना के बाद मौके पर डायल 100 की टीम पहुंच गई। पुलिसकर्मी एक पक्ष के एक शख्स को उठाकर थाने ले जा रहे थे और दूसरे पक्ष से पुलिसकर्मियों ने कुछ नहीं कहा। इस बात से नाराज होकर एक पक्ष की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। उसके बाद महिलाओं ने ही पुलिसकर्मियों को पीटा। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों का मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसका आलाधिकारियों ने संज्ञान लिया है। वीडियो के आधार पर इन आधा दर्जन लोगों के
खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि विवाद होने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। लेकिन कुछ महिलाओं ने उनको घेर लिया और मारपीट की थी। आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications