Delhi: उधार नहीं लौटाया तो घर बुलाकर कर दी हत्या, शव को बोरे में भरकर स्कूटर पर घूमता नजर आया

Man kills friend and roam with body in Delhi: देश की राजधानी में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने दोस्त को कुछ पैसे उधार दिए थे लेकिन जब वह इन पैसों को वापस नहीं लौटा सका तो युवक ने अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। यह मामला दिल्ली के रोहिणी इलाके का है। अहम बात यह है कि युवक ने अपने दोस्त की हत्या के बाद उसके शव को एक बोरे में भरकर उसे स्कूटर पर रखकर घूमता हुआ नजर आया।

घर बुलाकर की हत्या

घर बुलाकर की हत्या

आरोपी युवक जब अपनी स्कूटर पर शव को रखकर उसे ठिकाने लगाने के लिए जा रहा था तो सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हो गया। जिसके बाद आरोपी युवक की पुलिस तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार सोमवार रात को जब अंकित ने अपने दोस्त रवि को अपने घर बुलाया तो पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद अंकित कटियार ने अपने दोस्त रवि का सिर दीवार से मार दिया और उसके बाद रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद अंकित ने सफेद रंग के बोरे में शव को रखा और उसे रोहिणी के ही एक खाली प्लाट में डंप कर दिया।

उधार वापस नहीं देने पर कर दी हत्या

उधार वापस नहीं देने पर कर दी हत्या


वहीं अंकित का कहना है कि उसने रवि को 77 हजार रुपए उधार दिए थे और रवि उसके पैसे वापस नहीं कर रहा था। इस घटना की जानकारी तब मिली जब अगली सुबह लोग टहलने निकले तो उन्हें पानी में एक लाथ तैरती हुई थी। जिसके बाद लोगों ने इसकी बात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। शव के गले में रस्सी का फंदा भी फंसा हुआ था।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

मामले की शुरुआती जांच में पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया, जिसके बाद एक सीसीटीवी फुटेज में एक युवक स्कूटर पर दिखाई दे रहा है। वह सफेट रंग के बोरे में लाश को रखकर घूम रहा है। फुटेज रात 12.43 बजे का है। पुलिस को यह फुटेज जहां पर लाश को डंप किया गया था वहीं पास के इलाक में मिला है। यह पूरी घटना रोहिणी के प्रेमनगर ब्रिज के पास अगर नगर की है।

आरोपी ने गुनाह कबूला

आरोपी ने गुनाह कबूला

घटना के बारे में रोहिणी के डीसीपी पीके मिश्रा ने बताया कि हमे स्थानीय व्यक्ति ने फोन करके जानकारी दी थी कि खून से लथपथ एक शव देखा गया है। जब हम वहां गए तो शव को संजय गांधी अस्पताल में अटॉप्सी के लिए भेजा गया। आरोपी की पहचान अंकित के रूप में हुई है वह प्रेम नगर में रहता है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके घर से स्कूटर को भी बरामद कर लिया गया है। अंकित ने अपने अपराध को कबूल भी लिया है।

77 हजार रुपए के लिए कर दी हत्या

77 हजार रुपए के लिए कर दी हत्या

अंकित ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसने अपने दोस्त रवि को 77 हजार रुपए उधार दिए थे। जब सोमवार को उसने पैसा वापस मांगा तो रवि और समय मांगने लगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंकित ने रवि को फोन करके अपने किराए के घर पर उसे बुलाया, इस दौरान दोनों में बहस हो गई। इस दौरान अंकित ने रवि का सिर दीवार से मारा और उसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद अंकित ने रवि के हाथ और पैर को तार और टेप से बांधकर बोरे में भर दिया। आरोपी ने शव को स्कूटर पर रखकर उसे डंप कर दिया। अंकित पेशे से टेलर है और उसकी खुद की एक छोटी सी दुकान है। वह रवि के साथ ही काम करता था। लॉकडाउन में दुकान बंद होने की वजह से रवि को पैसों की जरूरत पड़ी थी। जब अंकि मोटरसाइकिल खरीदना चाहता था तो उसने अपने पैसे रवि से वापस मांगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+