सेल्फी के चक्कर में गई जान, 23 साल के युवक ने खुद पर चला दी गोली

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में एक हैरान करनी वाली घटना सामने आई। सेल्फी लेने के चक्कर में गुरुवार को एक युवक की जान चली गई। दिल्ली के विजय विहार में एक युवक अपने पिस्तौल के साथ सेल्फी ले रहा था, इसी दौरान गोली चल गई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

 Delhi man dies of accidental gunshot while clicking selfies

पुलिस ने इस मामले की जांच की तो मृतक के मोबाइल में पिस्तौल के साथ कई फोटो पाए गए। मृतक के साथ फोटो में एक दूसरा शख्स भी नजर आ रहा है। इस शख्स का नाम मोनू बताया जा रहा है।

पुलिस से मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस अधिकारी (रोहिणी) के डिप्टी कमिश्नर रजनीश गुप्ता ने कहा कि हालिया मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार करेंगे। उसके बाद ही इस मामले पर कुछ कहा जा सकता है। उससे पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

पुलिस के मुताबिक एक ऐसा ही केस पिछले सप्ताह सरिता विहार में नजर आया था, जब सेल्फी के दौरान एक शख्स की मौत हो गई थी।

हाल ही के दिनों में सेल्फी लेते समय के हादसों की खबरे आ चुकी हैं। कई लोगों कोई हादसों की शिकार हो चुके हैँ। कुछ समय पहले सेल्फी लेते समय एक युवक पानी में गिर गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- हरदोई: खेत में खींचकर कक्षा तीन की छात्रा से रेप, आरोपी फरार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+