हरदोई: खेत में खींचकर कक्षा तीन की छात्रा से रेप, आरोपी फरार
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में स्कूल से घर लौटते वक्त नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। फिलहाल आरोपी फरार है।

मामला हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। कक्षा तीन की छात्रा शुक्रवार को स्कूल से घर वापिस लौट रही थी। तभी गांव के ही कल्लू उसे उठाकर कुछ दूर खेत पर ले गया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि वहां ले जाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। परिजनों ने बताया कि जब काफी देर तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने स्कूल जाकर पूछताछ की तो पता चला का छात्रा तो काफी देर पहले जा चुकी है। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ छात्रा की तलाश की तो छात्रा खेत में बेहोशी की हालत में मिली।

छात्रा के होश आने के बाद उसने आप बीती परिजनों को बताई। परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी है। एएसपी निधि सोनकर ने बताया कि परीजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications