अवैध संबंध के शक में पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी को मार डाला, घर जाकर बताई पूरी बात

नई दिल्ली। दिल्ली में तीन महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधने वाले पति-पत्नी के बीच विवाद ऐसा बढ़ा कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। तीन महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी लेकिन पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई थी। यह घटना शनिवार दोपहर को हुई जब गुरुग्राम जा रहे थे। नाथूपुर इलाके में आरोपी का बड़ा भाई रहता है।

पति ने पत्नी को पत्थर से कुचलकर मार डाला

पति ने पत्नी को पत्थर से कुचलकर मार डाला

धर्मेंद्र( 22) अपनी पत्नी काजल (20) के साथ गुरुग्राम जाने के लिए निकला था। पुलिस के मुताबिक, रास्ते में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि धर्मेंद्र अपना आपा खो बैठा और उसने काजल का सिर एक पत्थर से बुरी तरह कुचलकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र ने ऐसा शायद इसलिए किया ताकि काजल की पहचान ना हो सके। इसके बाद धर्मेंद्र वहां से भाग निकला और और दिल्ली से मुरादाबाद की बस में बैठ गया।

आरोपी ने घरवालों को बताई हत्या करने की बात

आरोपी ने घरवालों को बताई हत्या करने की बात

धर्मेंद्र के भाई को शक हुआ जब वे शाम तक उनके घर नहीं पहुंचे और उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ पाया गया। आरोपी के भाई ने इसके बाद पुलिस से संपर्क किया। हालांकि, इस दौरान उसने कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने बताया कि हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी अकरौली गया और अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया। उसने ये भी बताया कि काजल की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को आयानगर से दबोचा

पुलिस ने आरोपी को आयानगर से दबोचा

इसके बाद घरवालों ने आरोपी के बड़े भाई को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल से लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड के जरिए मृतका की पहचान की। जबकि बरामद किए गए मोबाइल के जरिए पुलिस ने आरोपी के फोन नंबर का पता लगाया और उसको ट्रैक किया। इधर आरोपी आयानगर में था लेकिन पुलिस ने लोकेशन ट्रैक कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने खून से सना पत्थर भी बरामद कर लिया है। काजल असम की रहने वाली थी। जबकि आरोपी फिलहाल बरोजगार था, इसके पहले वह गाजियाबाद में किसी दुकान पर काम करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+