सौरभ भारद्वाज-दुर्गश पाठक सहित AAP नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे दिल्ली के LG, जानें क्या है मामला
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। भ्रष्टाचार के अत्यधिक मानहानिकारक और झूठे आरोपों के लिए इनपर एक्शन लेंगे।
नई दिल्ली, 31 अगस्त: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। भ्रष्टाचार के अत्यधिक मानहानिकारक और झूठे आरोपों के लिए इनपर एक्शन लेंगे। आप के सौरभ भारद्वाज, आतिशी, दुर्गेश पाठक और जैस्मीन शाह सहित अन्य नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एलजी हाउस के अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर 1400 करोड़ रुपये के घोटाले में संलिप्त होने का आरोप लगाया था। उपराज्यपाल पर आप विधायक ने करोड़ों के 'खादी घोटाले' का आरोप लगाया था। दिल्ली विधानसभा में पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बीच आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना 1400 करोड़ रुपये के "खादी घोटाले" में शामिल हैं।
'सीबीआई ने छापेमारी नहीं की'
AAP MLA Durgesh Pathak का आरोप है कि केवीआईसी कैशियर संजीव कुमार ने नोटबंदी के समय केवीआईसी अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा के कहने पर काला धन निकाले जाने की बात कही है। बकौल दुर्गेश पाठक, सीबीआई ने मामला दर्ज किया लेकिन प्राथमिकी में उपराज्यपाल विनय सक्सेना का नाम तक नहीं लिखा गया।' दुर्गेश पाठक ने दावा किया कि सीबीआई ने वीके सक्सेना पर छापेमारी नहीं की और मामले को दबा दिया गया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार ने देश का पहला वर्चुअल स्कूल किया शुरू, जानिए कैसे 9वीं से लेकर 12वीं तक की होगी पढ़ाई












Click it and Unblock the Notifications