AAP विधायक दुर्गेश पाठक अब पहुंचे ED दफ्तर, कुछ दिनों पहले केजरीवाल की मंत्री आतिशी ने लिया था इनका नाम
AAP MLA Durgesh Pathak: दिल्ली के उत्पाद शुल्क नीति मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) ने विधायक दुर्गेश पाठक को समन किया है। जिसके बाद आप विधायक दुर्गेश पाठक दिल्ली में ईडी कार्यालय पहुंचे हैं। ईडी ने आप विधायक दुर्गेश पाठक को समन भेजकर आज (सोमवार 08 अप्रैल) ही पेश होने को कहा था।

आप विधायक दुर्गेश पाठक को ईडी द्वारा तलब किए जाने पर आप सांसद संदीप पाठक ने कहा है कि, ''धीरे-धीरे वे उन सभी को बुलाएंगे जो उनके रास्ते में बाधाएं पैदा कर सकते हैं।"
कुछ दिनों पहले अरविंद केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि, 'अब ईडी मुझे , सौरभ भारद्वाज, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक को गिरफ्तार करने की तैयारी में हैं।'
दुर्गेश पाठक गोवा चुनाव में आप के इंचार्ज थे। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दुर्गेश पाठक का नाम फरवरी 2022 के गोवा विधानसभा चुनावों में नकद भुगतान से संबंधित कुछ बयानों में सामने आया था। AAP ने गोवा में 6.8% वोट शेयर के साथ 40 विधानसभा सीटों में से दो पर जीत हासिल की थी।
लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान पर आप सांसद संजय ने कहा है कि ''पार्टी कार्यकर्ता इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। मैं दिल्लीवासियों से कहना चाहता हूं कि वोट देने से पहले अपना बिजली बिल देख लें, बच्चे का चेहरा देख लें। जिन्हें हमने अच्छी शिक्षा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'तीर्थ यात्रा' योजना और महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा प्रदान की है, उन्हें ही चुने..."
फिलहाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं।ईडी फिलहाल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) बिभव कुमार से पूछताछ कर रही है। ईडी का दावा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल घोटाले के "किंगपिन" हैं।












Click it and Unblock the Notifications