गाजीपुर डंपिंग यार्ड हादसे के बाद दिल्ली के उप राज्यपाल का बड़ा फैसला
पुलिस ने गाजीपुर में शुक्रवार को कूड़े का पहाड़ धसने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है
नई दिल्ली। दिल्ली के गाजीपुर के डंपिंग ग्राउंड पर अब कूड़ा नहीं डाला जाएगा। दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने निर्देश जारी कर कहा है कि अब गाजीपुर में कूड़ा ना डाला जाए। वहीं हिंडन नहर की सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। इसी बीच खबर है कि नवंबर से NHAI गाजीपुर के कूड़े का इस्तेमाल सड़क बनाने में करेगा।

पुलिस ने गाजीपुर में शुक्रवार को कूड़े का पहाड़ धसने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। इस हादसे में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जहां हादसा हुआ था वहां जेसीबी से सफाई का काम भी चल रहा है।
आपको बता दें कि पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर के पास कूड़े के पहाड़ का एक हिस्सा शुक्रवार को ढह जाने से एक बड़ा हादसा हो गया था हादसे में एक लड़की समेत दो लोगों की की मौत हो गई थी।
लड़की नहर के पास से स्कूटी से गुजर रही थी, हादसे के चपेट में 6 गाड़ियां भी आ गई थी और पास की नहर में गिर गई थी। इसके अलावा 7 लोग कूड़े के ढेर में दब गए थे।












Click it and Unblock the Notifications