शाहीन बाग धरना: प्रदर्शनकारियों के लिए सिखों ने शुरू किया लंगर

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में बीते एक महीने से सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के लंगर शुरू किया गया है। बधवार को सिख समाज के लोगों ने यहां धरने पर बैठे लोगों के खानपान के इंतजाम के लिए लंगर शुरू किया है। जिसमें धरने पर बैठी औरतें भी हाथ बंटा रही हैं और खाना पका रही हैं। वहीं पंजाब से भारतीय किसान यूनियन और कुछ और लोग भी शाहीन बाग में प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे हैं। नागरिकता कानून के खिलाफ एक महीने से शाहीन बाग में धरना चल रहा है। यहां बड़ी संख्या में औरतें धरने पर हैं, औरतें ही इस धरने को बढ़ा रही है।

Recommended Video

    CAA: Shaheen Bagh में प्रदर्शन जारी, Punjab से भी पहुंचे Protesters । वनइंडिया हिंदी
     शाहीन बाग में सिखों का लंगर , sikh langar Shaheen Bagh protesters, Delhi, sikh, langar, Shaheen Bagh, citizenship amendment act, दिल्ली, शाहीन बाग, लंगर, नागरिकता संशोधन कानून

    राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में पिछले एक महीने से जारी धरने को हटाए जाने या कहीं और शिफ्ट करने की मांग को लेकर दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में भी अर्जी दी थी। हाईकोर्ट ने इस पर कहा कि पुलिस जनहित को ध्यान में रखते हुए कोई रास्ता निकाले। दिल्ली पुलिस बातचीत के जरिए प्रदर्शनकारियों को हटाने की बात कह रही है। हालांकि विरोध में शामिल महिलाओं का कहना है कि जब तक कानून को वापस नहीं होता, हम नहीं हटेंगे।

    कालिंदी कुंज के पास चल रहे इस धरने की वजह दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाला रास्ता बंद है। जिससे आम लोगों को दिक्कत भी हो रही है। प्रदर्शनकारी सीएए को वापस लेने और एनआरसी ना कराए जाने को लेकर सरकार से भरोसा चाहते हैं, उनका कहना है कि सरकार इसको लेक घोषणा करे। हालांकि अभी तक सरकार का कोई प्रतिनिधि धरनास्थल पर नहीं पहुंचा है और ना ही ऐसा कोई घोषणा हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+