नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी में बड़ा हादसा, डीजल टैंक में ब्लास्ट
नयी दिल्ली। नई दिल्ली से कानपुर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नई दिल्ली से खुल कर जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस आनंद विहार के पास पहुंची एक्स्ट्रा ट्रैक के निकले हुए हुए हिस्से से टकराने की वजह से यह ट्रेन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस टक्कर की वजह से ट्रेन के डीजल टैंक में ब्लास्ट हो गया। जिसकी वजह से आग लग गई। हादसे की वजह से ट्रेन की दो बोगियां, एक गार्ड रूम और एक जेनरेटर रूम डैमेज हो गए।
शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से 3 बजकर 50 मिनट पर खुलकर 4 बजकर 16 मिनट पर आनंद विहार पहुंची ती कि ये हादसा हो गया। हादसे के बाद यात्रियों में हरकंप मच गया। इस हादसे के बाद बाकी की ट्रेनों के संचालन में बाधा हुई। ट्रैक 2-3 घंटों तक जाम रहा। ट्रेनों को स्टेशन पर ही रोक दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications