कंझावला हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, सीएम केजरीवाल बोले- ये बेहद शर्मनाक घटना

कंझावला हादसे में एक लड़की की दर्दनाक मौत हुई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Arvind Kejriwal

नए साल के जश्न में डूबे कुछ युवाओं ने दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मार दी। इसके बाद वो उसे चार किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। घटना में लड़की की दर्दनाक मौत हुई। मामले में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया।

सीएम केजरीवाल ने एक अखबार का आर्टिकल शेयर किया है, जिसमें बताया गया कि दिल्ली पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन उनके खिलाफ बहुत ही हल्की धाराओं में मामला दर्ज हुआ। ऐसे में उनको कड़ी सजा नहीं मिल पाएगी। इसके साथ ही सीएम ने लिखा कि कंझावला में हमारी बहन के साथ जो हुआ, वो बेहद शर्मनाक है। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

सीसीटीवी वीडियो आया सामने
वहीं इस हादसे के कई सारे सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं, जिसमें लड़की कार के नीचे फंसी नजर आ रही। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने 200 से ज्यादा फुटेज को कब्जे में लिया है। जिसके आधार पर जांच की जा रही।

उपराज्यपाल ने क्या कहा?
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कंझावला-सुल्तानपुरी में हुए अमानवीय अपराध पर मेरा सिर शर्म से झुक गया है और मैं अपराधियों की राक्षसी संवेदनहीनता से हैरान हूं। मैं दिल्ली पुलिस से इस घटना की मॉनिटरिंग ले रहा हूं। आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सभी पहलुओं पर गहनता से विचार किया जा रहा है।

परिवार का क्या आरोप?
इस घटना में जिस लड़की की मौत हुई, उसके बदन पर कपड़े नहीं थे। इसके अलावा कई अंग भी उसके टूटे हुए थे। शुरू में मामले में यौन उत्पीड़न का संदेह जताया गया, लेकिन बाद में पुलिस ने बताया कि ये मामला लापरवाही से गाड़ी चलाने का है। पीड़ित के परिवार वालों ने कहा कि ये हादसा नहीं लग रहा। उनकी बेटी के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। अगर ये हादसा था, तो उनकी बेटी के ऊपर कपड़ा क्यों नहीं था। मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+