Delhi hit-and-run : शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने अंजलि सिंह के परिवार को दी सहायता
दिल्ली कंझावला हिट एंड रन मामले में अंजलि सिंह के परिवार की सहायता के लिए फाउंडेशन परिवार की मदद के लिए सामने आया है।

Delhi hit-and-run : महिलाओं और एसिड अटैक पीड़ितों के लिए काम करने वाले शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन की ओर दिल्ली के कंझावला हिट एंड रन मामले में अंजलि सिंह के परिवार की मदद की है। हालांकि फाउंडेशन की ओर दी गई राशि का खुलासा किया नहीं किया गया। बॉलीवुड स्टार के फाउंडेशन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ये मदद अंजलि की मां के स्वास्थ्य के लिए दी गई है।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का मीर फाउंडेशन (Meer Foundation) महिलाओं को सशक्त बनाने में उनकी मदद करता है। ये संगठन महिलाओं, एसिड अटैक पीड़ितों और समाज में किसी अन्य तरह से पीड़ित महिलाओं की स्थिति में सुधार करने के प्रयास के लिए जाना जाता है। दिल्ली के कंझावला में हुए जघन्य हिट एंड रन (Kanjhawala hit-and-run) मामले में 20 वर्षीय अंजलि सिंह की मौत के बाद मीर फाउंडेशन परिवार की मदद के लिए सामने आया है। फाउंडेशन की ओर से अंजली के परिवार की आर्थिक सहायता दी गई है। सूत्रों के मुताबिक मीर फाउंडेशन की ओर से ये सहायता अंजलि सिंह के परिवार को सांत्वना और उनकी मां के इलाज के लिए दी गई।
एक जनवरी को तड़के दिल्ली (Delhi) के कंझावला में युवती अंजलि सिंह (Anjali Singh) के दोपहिया वाहन को एक कार ने टक्कर मारी। फिर से उसे कुचलकर 12 किलोमीटर तक घसीटा गया। अंजलि का शव बाहरी दिल्ली के कंझावला में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि घसीटने के कारण अंजलि के शरीर पर 40 चोटें आई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि अंजलि के शव से ब्रेन मैटर गायब था। मामले (Delhi-hit-and-run) में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक परिवार में अंजलि एकमात्र कमाने वाली थी। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने परिवार को सहायता उपलब्ध कराई है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications