दिल्ली हाईकोर्ट ने 2G स्पेक्ट्रम केस के सभी आरोपियों को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने 2G स्पेक्ट्रम केस के सभी आरोपियों को ईडी और सीबीआई द्वारा फाइल की गई अपील पर नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख तय की गई है। ईडी ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए राजा और द्रमुक सांसद कनिमोझी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अपील की थी।

2g

पिछले साल 21 दिसंबर को सीबीआई की विशेष अदालत ने राजा, डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि की पत्नी दयालु अम्मल और उनकी बेटी कनिमोझी समेत 18 अन्य लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बरी कर दिया था। हाई कोर्ट ने इसके साथ ही ईडी की ओर से जब्त की गई 223 करोड़ रुपये की संपत्ति पर फिलहाल यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया है।

वहीं इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ए राजा ने कहा कि, 'हारा हुआ पक्ष अपील कर सकता है। यह उनका अधिकार है.... मान लीजिए मैं दोषी कर दिया जाता तो क्या मैं अपील नहीं करता? यह सामान्य सी बात है। इसमें कुछ खास नहीं है 100 प्रतिशत आपेक्षित था।'

ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह ने कहा कि, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार पूरे मामले में कोर्ट का फैसला बेहतर रहेगा। हमने इस बार पूरी तैयारी के साथ हाई कोर्ट में अपील की है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+