CBSE 12वीं अर्थशास्त्र की दोबारा परीक्षा की डेट बदलने की याचिका खारिज

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई 12वीं के इकोनॉमिक्स पेपर की पुनर्परीक्षा की तारीख बदलने को लेकर दायर याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस संबंध में सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने साफ कर दिया की परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। बता दें सीबीएसई पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद सीबीएसई ने 12वीं के अर्थशास्त्र की परीक्षा 25 अप्रैल को दोबारा कराने की घोषणा की गई है।

CBSE 12वीं अर्थशास्त्र की दोबारा परीक्षा की डेट बदलने की याचिका खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें सीबीएसई 12वीं के इकोनॉमिक्स पेपर की पुनर्परीक्षा की तारीख बदलने की अपील की गई थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई पेपर लीक से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था। 12वीं कक्षा का इकोनॉमिक्स का पेपर फिर से कराने के सीबीएसई के फैसले को चुनौती देने के लिए याचिका दाखिल की गई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। कोर्ट ने उस समय कहा था कि फिर से परीक्षा कराने का निर्णय सीबीएसई पर है। न्यायालय इस मामले पर याचिका पर फैसला नहीं कर सकता है।

इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के इकोनॉमिक्स के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार टीचर राकेश कुमार ने दसवीं का गणित का पेपर भी लीक कराया था। ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) आलोक कुमार ने गुरुवार को बताया है कि 12वीं क्लास के इकनॉमिक्स के पेपर को लीक करने वाला आरोपी राकेश कुमार, 10वीं के मैथ्स पेपर लीक में भी शामिल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+