पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की किताब पर विवाद, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की किताब 'टर्बुलेंट ईयर्स 1980-1996' के कुछ हिस्सों को विवादित बताते हुए हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता ने लोअर कोर्ट में भी याचिका लगाई थी, हालांकि वहां से उसे निराशा हाथ लगी थी। जिसके बाद याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। इसमें हिंदू भावनाओं को कथित तौर पर चोट पहुंचाने और कुछ हिस्सों को हटाने की मांग की गई है।
प्रणब मुखर्जी की किताब पर 14 फरवरी को सुनवाई

मामले में जस्टिस पीएस तेजी की पीठ ने याचिका को स्वीकार करते हुए लोअर कोर्ट से मामले का रिकॉर्ड मांगा है। इसके साथ ही मामले में अगले साल 14 फरवरी की तारीख दी है। इस दिन कोर्ट मामले की सुनवाई करेगा। 30 नवंबर, 2016 को पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रणब मुखर्जी की किताब को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया था।
याचिकाकर्ता के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि राष्ट्रपति की किताब 'टर्बुलेंट ईयर्स 1980-1996' के दो जगहों पर लिखी बातों पर आपत्ति जताई गई है। इसमें कथित तौर पर हिंदुओं की भावनाएं आहत होने की दलील दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications