दिल्ली हाईकोर्ट और जिला अदालतों में आज एक बजे तक होगा काम, वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे वकील
वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट और जिला अदालतों में आज हाफ-डे
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट और राज्य की सभी जिला अदालतें आज (शुक्रवार) दोपहर एक बजे तक ही काम करेंगी। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि स्टाफ पूर्व पीएम वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सके। सक्षम प्राधिकारी ने बताया है कि अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्मृति स्थल में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आधे दिन की छुट्टी होगी।

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह सेना की विशेष गाड़ी स भाजपा मुख्यालय लाया गया। यहां दोपहर 1 बजे तक उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। उसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए देश और दुनिया से राजनेता दिल्ली पहुंचे हैं। भूटान के राजा जिग्मे नामग्याल वांग्चुक, पाकिस्तान स मंत्री अली जाफर, नेपाल के विदेश मंत्री पीके ग्यावल, श्रीलंका के कार्यकारी विदेश मंत्री लक्ष्मण, बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल हसन मोहम्मद अली समेत दुनियाभर से नेता दिल्ली पहुंचे हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम 5 बजकर पांच मिनट पर निधन हो गया था। लंबी बामारी के बाद उन्होंने एम्स में अंतिम सांस ली। 93 साल के वाजपेयी बीते कई साल से बोल पाने और चलने-फिरने में असमर्थ थे। बीत दो माह से वो एम्स में भर्ती थे।












Click it and Unblock the Notifications