कोरोना पॉजिटिव दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत में सुधार नहीं, अब दी जाएगी प्लाज्मा थेरेपी

कोरोना पॉजिटिव दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को अब दी जाएगी प्लाज्मा थेरेपी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को अब दी जाएगी प्लाज्मा थेरेपी दी जाएगी। बुधवार से अस्पताल में भर्ती जैन की सेहत में सुधार ना होने के बाद ये फैसला लिया गया है। सत्येंद्र जैन को फेफड़े में इंफेक्शन बढ़ गया है, जिससे उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही है। जिसके बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। प्लाज्मा थेरेपी के लिए उनको राजीव गांधी अस्पताल से मैक्स हॉस्पिटल, साकेत में शिफ्ट किया जा रहा है।

Recommended Video

    Corona Positive आए Delhi Health Minister Satyendra Jain की तबियत फिर बिगड़ी | वनइंडिया हिंदी
    covid19 will be given plasma therapy

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सत्येंद्र जैन की ताजा सीटी स्कैन रिपोर्ट से पता चलता है कि उनके फेफड़ों में निमोनिया बढ़ गया है। वो आज लगातार चक्कर आने और थकान का भी सामना कर रहे हैं। डॉक्टरों जो सलाह दे रहे हैं, उनके इलाज में उसका पालन किया जा रहा है।

    सत्येंद्र जैन को बुखार और सांस लेने में परेशानी के बाद राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुधवार को सत्येंद्र जैन का स्वास्थ्य जांच हुआ था जिसमें उनके कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला था। इसके बाद से वो अस्पताल में हैं। सत्येंद्र जैन की हालत में गुरुवार को कुछ सुधार देखा गया था लेकिन उनको बुखार लगातार बना रहा। शुक्रवार को उनकी परेशानी बढ़ गई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर सत्येंद्र जैन के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। शाह ने अपने ट्वीट में लिखा, संक्रमण से जूझ रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

    स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत अभी तक आम आदमी पार्टी के कई नेताओं का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आ चुका है। बुधवार को ही कालकाजी से विधायक आतिशी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने के बाद वो अपने घर पर आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले हैं। राजधानी में कोरोना के केस 50 हजार के करीब पहुंच गए हैं।

    देश की बात की जाए तो शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश के अलग-अलग राज्यों में 13,586 नए केस मिले हैं। जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 3,80,532 हो गई। वहीं, एक दिन के भीतर कोरोना वायरस के कारण 336 लोगों की जान गई है। कोरोना वायरस से अभी तक 12,573 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक कोरोना वायरस के 2,04,711 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद देश में एक्टिव केस 1,63,248 हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+