दिल्ली सरकार ने 22 अस्पतालों में बेड्स की संख्या की दोगुनी, देखें किस हॉस्पिटल में कितने बेड?

नई दिल्ली। दिल्‍ली में कोरोना मरीजों के लिए बेड की कमी को देखते हुए दिल्‍ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को राजधानी के 22 अस्पतालों में बेड्स की संख्या दोगनी कर के निर्देश दिए हैं। जिन प्राइवेट अस्पतालों में बेड्स की संख्या बढ़ाई जानी है उनमें अपोलो, बत्रा, फोर्टिस, मैक्स, बीएल कपूर, महाराजा अग्रसेन, वेंकटेश्वर आदि जैसे अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों में वर्तमान में कोविड-19 के लिए 1,441 बेड हैं, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3,456 कर दिया जाएगा।

20% बेड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आरक्षित

20% बेड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आरक्षित

इससे पहले, दिल्ली सरकार ने आदेश दिया था कि 50 से अधिक बेड वाले सभी अस्पतालों और नर्सिंग होम को कोरोनो वायरस रोगियों के लिए अपनी क्षमता का 20 प्रतिशत आरक्षित करना होगा। दिल्‍ली सरकार के इस फैसले के बाद, राजधानी के 22 निजी अस्‍पतालों में 3456 बेड कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए आरक्षित हो जाएंगे। दिल्‍ली सरकार ने सर्वाधिक 400 बेड तुगतकाबाद स्थिति बत्रा हॉस्पिटल में आरक्षित किए हैं। अभी तक 495 बेड के इस हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों के लिए कुल 100 बेड ही आरक्षित थे।

Recommended Video

    Corona : Delhi Hospital में Bed बड़ी चुनौती, Kejriwal ने बताया कितने बेड़ की जरुरत | वनइंडिया हिंदी
    जुलाई तक दिल्ली में हो सकते हैं 5.5 लाख कोरोना मरीज

    जुलाई तक दिल्ली में हो सकते हैं 5.5 लाख कोरोना मरीज

    दिल्‍ली सरकार ने आशंका जाहिर की है कि जुलाई के आखिरी तक कोरोना संक्रमण का शिकार होने वाले मरीजों की संख्‍या 5.50 लाख से ऊपर जा सकती है। ऐसे में दिल्ली में मरीजों के लिए कम से कम 80 हजार बेड की जरूरत पड़ेगी। इसी के साथ दिल्ली सरकार ने लोगों को अस्पताल में बेड की जानकारी को लेकर हो रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए कोरोना का इलाज करने वाले सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को आदेश दिया है कि वे अस्पताल के मेन गेट बोर्ड लगाकर खाली बेड्स की जानकारी साझा करें।

    देखें किस अस्पताल में हैं कितने बेड

    देखें किस अस्पताल में हैं कितने बेड

    • सरिता विहार स्थिति अपोलो हॉस्पिटल में 300 बेड
    • तुगलकाबाद स्थिति बत्रा हॉस्पिटल में 400 बेड
    • शालीमार बाग, वसंतकुंज और ओखला स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में क्रमश: 100, 200 और 100 बेड
    • पटपड़गंज मैक्‍स हॉस्पिटल में 150बेड
    • शालीमार मैक्‍स हॉस्पिटल में 156बेड
    • ईस्‍ट वेस्‍ट ब्‍लॉक मैक्‍स में 100 बेड
    • मैक्‍स स्‍मार्ट में 200 बेड
    • बीएलके हॉस्पिटल में 150 बेड
    • महाराज अग्रसेन हॉस्पिटल में 200 बेड
    • ओखला स्थित होली फेमिली में 200 बेड
    • तीस हजारी स्थित सेंट स्‍टीफेंस में 200 बेड
    • हमदर्द नगर स्थित एचएएचसी में 200 बेड
    • मीरा बाग स्थित पार्क हॉस्पिटल में 100 बेड
    • विकास मार्ग स्थित शांति मुकुंद हॉस्पिटल में 100 बेड
    • द्वारका स्थित मणिपाल हॉस्पिटल में 100 बेड
    • द्वारका स्थिति वेंकटेश्‍वर हॉस्पिटल में 100 बेड
    • रोहिणी स्थित जयपुर गोल्‍डन हॉस्पिटल में 100 बेड
    • जनकरपुरी स्थित माता चनन देवी हॉस्पिटल में 100 बेड
    • द्वारका स्थित आकाश हेल्‍थ केयर हॉस्पिटल में 100 बेड
    • पश्चिम विहार स्थित बालाजी एक्‍शन हॉस्पिटल में 100 बेड

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+