मिर्ची कांड पर दिल्ली सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, ले सकती है अहम फैसला
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मंगलवार को हुए हमले को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है। केजरीवाल सरकार ने सोमवार को मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाया है। दिल्ली सरकार इस सत्र में मिर्ची कांड के अलावा कई अन्य मुद्दे पर अहम फैसले ले सकती है। विशेष सत्र को लेकर जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि, सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमले और इस पर केंद्र व दिल्ली पुलिस के स्टैंड की चर्चा करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को आयोजित किया जाएगा।

मनीष सिसोदिया ने बताया कि, भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर पूरी दिल्ली के 30 लाख वोट कटवाए हैं, इस विशेष सत्र में उन पर भी चर्चा होगी। इसके आलावा सिसोदिया ने मीडिया को जानकारी दी कि, कैबिनेट ने आज एक हज़ार CNG लो फ्लोर एसी बसें खरीदने की दी मंजूरी। इन बसों की खरीद की प्रक्रिया जुलाई से शुरू होगी।
गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली सचिवालय की तीसरी मंजिल पर एक शख्स ने अरविंद केजरीवाल पर मिर्च पाउडर से अटैक कर दिया था। मुख्यमंत्री सचिवालय में तीसरी मंजिल पर अपने चेंबर से लंच के लिए निकल रहे थे।इसी दौरान आरोपी शख्स उनके पास आया और बातचीत के दौरान ही उनके पैर छूने के लिए झुका। इसी के बाद उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री मिर्च पाउडर फेंक दिया।
बताया जा रहा है कि इस हमले में अरविंद केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी हुआ है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार शर्मा के तौर पर हुई है।












Click it and Unblock the Notifications