दिल्ली में अरुणाचल के कांग्रेस MLA के बेटे को लाठी-डंडे से पीटा, मौत

मृतक के घरवालों ने दुकानदारों और पुलिस के ढुलमुल रवैये पर सवालिया निशान लगाये हैं। गौरतलब है कि 19 साल के नीडो की मौत का यह मामला प्रकाश में तब आया जब सोशल मीडिया में लोगों ने इसके खिलाफ आवाजें उठायीं। लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इस हमले को नस्लीय करार दिया है।
टीवी चैनलों की माने तो मामला 29 जनवरी का है, लाजपतनगर में नीडो अपने कुछ साथियों के साथ घूमने गया था, जहां नीडो की हेयरस्टाइल को लेकर कुछ नस्लीय टिप्पणी दुकानदारों की ओर से की गयी। जिस पर नीडो को गुस्सा आ गया औऱ उसने दुकानदारों से झगड़ा कर लिया। हो-हल्ला मचने पर वहां पुलिस आयी और वह नीडो को अपने साथ ले गयी।
चूंकि नीडो एमएलए का बेटा है, को जानकर पुलिस ने नीडो को छोड़ तो दिया लेकिन उसने नीडो को उन्हीं दुकानदारों के बीच पहुंचा दिया जो पहले से ही नीडो से खार खाये हुए थे, उन्होंने गुस्से में आकर नीडो पर डंडे और लाठी से हमला किया जिससे नीडो बुरी तरह से घायल हो गया और आज उसने दम तोड़ दिया।
फिलहाल इस मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से कोई बयान नहीं आया है। हालांकि इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं लेकिन फिर भी इस मामले में लोगों को सीएम केजरीवाल से एक पब्लिक बयान की उम्मीद थी इसलिए लोगों और नीडो के दोस्तों ने इस मामले में पुलिस की लचर भूमिका और दिल्ली की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किये हैं।












Click it and Unblock the Notifications