दिल्ली दंगा: केजरीवाल सरकार ने पुलिस को सौंपे 7 वीडियो, पथराव करते दिखे जवान

नई दिल्ली: फरवरी में हुए दंगों को लेकर दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने दिल्ली पुलिस को 7 वीडियो का सेट सौंपा है। इस सेट के दो वीडियो में पुलिसकर्मी दंगों के दौरान ईंट, पत्थर और अंडे फेंकते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा तीसरे में पुलिसकर्मियों ने कुछ घायलों को जमीन पर लिटाया है, साथ ही उनसे राष्ट्रगान गाने को कहा जा रहा है। हालांकि अब इस वीडियो पर दिल्ली पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) ने सफाई भी दी है। जिसके मुताबिक तीन वीडियो पर कार्रवाई की गई है, जबकि अन्य को विश्लेषण जारी है।

delhi

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक दंगाइयों के साथ ही पुलिसकर्मियों का एक समूह ईंट फेंकता नजर आ रहा है। इस वीडियो में साफ तौर पर दंगाइयों के साथ पुलिसकर्मियों का चेहरा दिख रहा है। ये वीडियो कहां का है, इसके भी प्रमाण वीडियो में ही दिख रहे हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक वो अभी इस वीडियो का विश्लेषण कर रहे हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी दंगाइयों के पास खड़े रहते हैं। इसके बाद वो उन्हें दूसरी ओर जाने को कहते हैं। कुछ ही देर बाद वो एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर देते हैं। पुलिस के मुताबिक इस वीडियो की भी जांच जारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे वीडियो में पुलिसकर्मी कुछ लोगों को राष्ट्रगान गाने के लिए मजबूर करते हैं। जिसमें एक शख्स की पहचान 24 वर्षीय फैजान के रूप में हुई, जिसकी बाद में मौत हो जाती थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस घटना के संदर्भ में भजनपुरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 147, 148, 149 और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा चार अन्य जो वीडियो हैं, उसमें कुछ लोग खुलेआम धमकी दे रहे हैं। साथ ही एक विशेष समुदाय के प्रति हिंसा के लिए भड़का रहे हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने दो वीडियो के आधार पर कार्रवाई की है, जबकि दो का विश्लेषण कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+