केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, विधायक फंड 4 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया

Recommended Video

    Arvind Kejriwal के MLAs को अब 4 crore नहीं 10 crore rupees का मिलेगा fund | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए विधायकों को मिलने वाले लोकल एरिया डेवलपमेंट (एलएडी) फंड को 4 करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी दिल्ली विधानसभा में दी। उन्होंने कहा कि विधायकों की ओर से लगातार MLA LAD फंड बढ़ाने की मांग की जा रही थी, इसी के मद्देनजर ये फैसला लिया गया।

    केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, विधायक फंड 10 करोड़ किया

    विधानसभा में मॉनसून सत्र के दूसरे दिन मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली कैबिनेट ने एमएलए लोकल एरिया डेवलपमेंट (एलएडी) फंड को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अभी दिल्ली में विधायक LAD फंड 4 करोड़ था, जिसमें 6 करोड़ का इजाफा करते हुए 10 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया गया है।

    दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कैबिनेट का फैसला इसी साल से लागू किया जाएगा। मनीष सिसोदिया ने कहा कि मंत्रिमंडल ने तेलुगू, कश्मीरी, मलयालम, गुजराती जैसी कई भारतीय भाषा अकादमियों के अलावा, राष्ट्रीय राजधानी में एक विदेशी भाषा अकादमी स्थापित करने के लिए एक और प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+