सुषमा स्वराज के निधन पर दिल्ली और हरियाणा में 2 दिन के शोक का ऐलान

Recommended Video

    Sushma Swaraj को Tribute दे रहा देश, कई States ने किया राजकीय शोक का ऐलान

    नई दिल्ली। मंगलवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से सारा राष्ट्र दुख में है। सभी नेता राजनेता और आम लोग अपने तरीके से शोक व्यक्त कर रहे हैं। वहीं दिल्ली की सरकार ने बुधवार को सुषमा स्वराज के लिए दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने कहा- 'दिल्ली सरकार ने पूर्व विदेश मंत्री और राष्ट्र की बड़ी नेता सुषमा स्वराज जी के सम्मान और याद में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। यानी इस दौरान राज्य में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। आंगनवाड़ी और आईजी इंडोर स्टेडियम समेत बाकी के सरकारी काम उसी तरह चलते रहेंगे।'

    delhi government announced 2 day mourn for sushma swaraj

    वहीं दूसरी ओर हरियाणा सरकार ने भी सुषमा स्वराज के लिए 2 दिन के शोक की घोषणा की है। सुषमा के निधन पर दुख और उनके परिवार के लिए लोग ट्विटर के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इस कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि- 'भारत ने एक महान नेता को खो दिया। सुषमा जी याद करने लायक इंसान थी। भगवान उनकी आत्मा का शांति दे। वे दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री थीं। दिल्ली उनके लिए 2 दिन के शोक के साथ उन्हें सम्मान देगा।'

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि - 'सुषमा स्वराज के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। मैं उन्हें 1990 से जानती थी। भले ही हमारी विचारधाराएं अलग थीं लेकिन हमने संसद में साथ में काफी अच्छा वक्त बिताया है। एक जबरदस्त राजनेता, नेता, अच्छी इंसान। हम उन्हें बहुत याद करेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी सहानुभूति।' इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा- 'भारतीय राजनीति में एक शानदार अध्याय का समापन हो गया। भारत ऐसे नेता के निधन पर शोक व्यक्त करता है, जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा और गरीबों के जीवन को समर्पित किया।'

    यह भी पढ़ें- इन 7 मामलों में सुषमा स्वराज हमेशा रहीं First, कोई नहीं तोड़ पाया ये रिकॉर्ड

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+