Delhi Flights Cancelled: घने कोहरे से दिल्ली में 177 फ्लाइट्स रद्द, घूमने जाने से पहले चेक करें अपडेट
Delhi Flights Cancelled: दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे और गंभीर वायु प्रदूषण ने एक बार फिर राजधानी को अपनी चपेट में ले लिया। इसका असर शनिवार, 20 दिसंबर को भी देखने को मिला। इसी बीच दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) ने यात्रियों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है।
एयरपोर्ट ने बताया कि कम दृश्यता (Low Visibility) की स्थिति को देखते हुए लो-विजिबिलिटी प्रोसीजर अभी भी लागू हैं, हालांकि सभी उड़ान संचालन सामान्य रूप से जारी हैं। 20 दिसंबर को कितनी फ्लाइट्स कैंसिल रहने वाली हैं, ताज अपडेट जानिए....

IGI Airport की सख्त एडवाइजरी जारी
Airport एडवाइजरी में यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी उड़ान से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से सीधे संपर्क करें, ताकि आखिरी वक्त में किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके। हालात इतने खराब रहे कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर 700 से ज्यादा उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ, जबकि कम से कम 177 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। मौसम विभाग और एयर क्वालिटी एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि वीकेंड के दौरान हालात और ज्यादा बिगड़ सकते हैं।
कोहरे को लेकर IMD का ऑरेंज अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार, 20 दिसंबर के लिए दिल्ली में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर के कई इलाकों में तड़के घना से बेहद घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं रात के समय हल्का कोहरा या धुंध (मिस्ट) भी देखी जा सकती है।
IMD के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार और सोमवार को भी हालात ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद नहीं है। इन दिनों सुबह के समय कई जगहों पर मध्यम कोहरा और कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है, जिससे सड़क और हवाई यातायात दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
विजिबिलिटी शून्य तक पहुंची
शुक्रवार को हालात और भी गंभीर हो गए थे। सफदरजंग मौसम केंद्र पर सुबह करीब 5:30 बजे दृश्यता शून्य (Zero Visibility) दर्ज की गई, जबकि पालम इलाके में दृश्यता घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई। इस स्थिति को देखते हुए IMD को तड़के रेड अलर्ट जारी करना पड़ा।
घने कोहरे के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को कुल 177 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इनमें 88 प्रस्थान (Departures) और 89 आगमन (Arrivals) शामिल थे। रद्द हुई उड़ानों में दो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी शामिल थीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
एयर क्वालिटी भी बिगड़ी, 'सीवियर' कैटेगरी में जाने की आशंका
कोहरे के साथ-साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी चिंता का विषय बनी हुई है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (AQEWS) के अनुसार, शुक्रवार शाम 4 बजे तक पिछले 24 घंटों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में मामूली बदलाव देखा गया और यह 373 से बढ़कर 374 दर्ज किया गया।
हालांकि, सिस्टम का अनुमान है कि वीकेंड के दौरान AQI 400 से ऊपर पहुंच सकता है, जो 'सीवियर' यानी बेहद खराब श्रेणी में आता है। खराब हवा और घना कोहरा मिलकर न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि परिवहन सेवाओं पर भी गंभीर असर डाल सकते हैं।
यात्रियों के लिए क्या है सलाह?
दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन और मौसम विभाग ने यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खास तौर पर सुबह और देर रात की उड़ानों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि-
- एयरपोर्ट के लिए समय से पहले निकलें
- अपनी फ्लाइट की स्थिति (Delay/Cancel) एयरलाइन से कन्फर्म करें
- मौसम और विजिबिलिटी अपडेट पर नजर रखें
हालांकि फिलहाल उड़ान संचालन सामान्य बताया जा रहा है, लेकिन मौसम की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए देरी या रद्दीकरण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
आने वाले दिनों में भी चुनौती बरकरार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की चुनौती बनी रह सकती है। ऐसे में हवाई यात्रियों के साथ-साथ सड़क और रेल यात्रियों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। कुल मिलाकर, दिल्ली में ठंड, कोहरा और प्रदूषण-तीनों मिलकर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों के लिए सबसे जरूरी है अपडेट रहना और किसी भी यात्रा से पहले पूरी जानकारी जुटाना।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications