Delhi Fire: अवैध फैक्ट्री में काम करते थे बिहार-यूपी के कई मजदूर

Recommended Video

    Delhi Fire : हादसे में मरने वाले UP और बिहार के अधिकांश मजदूर | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। राजधानी के रानी झांसी रोड पर फिल्मिस्तान इलाके में बेकरी में लगी भीषण आग की घटना में अब तक 43 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और बिना किसी देरी के आग को काबू में करने की कोशिश शुरू की, इलाके में लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

    घटना के जांच के आदेश

    मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया। हालांकि, इस दौरान घटना से आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी भी की। वहीं, बीजेपी ने भी पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

    अधिकतर मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे

    तो वहीं घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों के मुताबिक, अधिकतर मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। कोई स्कूली बैग बनाता था तो कोई पैकेजिंग का काम करता था। शनिवार को भी मजदूरों ने दिनभर काम के बाद सोने गए थे लेकिन इनमें से कई मजदूरों की सुबह नहीं हुई।

    राहुल गांधी और अमित शाह दोनों ने घटना पर गहरा शोक प्रकट

    इस भयावह घटना पर गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा दुख प्रकट किया है, अमित शाह ने अधिकारियों को पीड़ितों की हर संभव मद करने के निर्देश दिए हैं, आपको बता दें कि घटना सुबह 5 बजे की है, कहा जा रहा है कि मंडी में एक तीन मंजिला बेकरी है, बेकरी की ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी, जिसके बाद आग ने पूरी इमारत को ही अपनी चपेट में ले लिया है और देखते ही देखते ही इसने भीषण रूप धारण कर लिया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+