दिल्ली: गांधी नगर मार्केट में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियां

नई दिल्ली। दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई है। आग ने कई दुकानों को अपने चपेट में ले लिया है। गाँधी नगर मार्किट में कपड़े की दुकानें होने के कारण आग तेजी से फैलती गई। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। फिलहाल फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियां गांधी नगर मार्केट में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि अच्छी बात यह है की अभी इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस प्रसाशन और स्थानीय व्यापारी मिलकर इस आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आग एक धागे की दुकान में लगी थी। जिसकी वजह से यह आग एक दुकान से होते हुए कई दुकानों में फैल गया है। इसमें कुछ दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस और प्रसाशन कारणों का पता लगाने में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications