दिल्ली के भावना इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली। दिल्ली के भावना इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह भीषण आग लग गई है। आग इतनी भीषण है कि इसपर काबू पाने के लिए 22 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया है। ये सभी फायर ब्रिगेड की गाड़िया आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर किस वजह से आग लगी है।

घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। यह पहला मौका नहीं है जब दिल्ली में किसी फैक्ट्री में आग लगी हो। इससे पहले भी बवाना में ही एक फैक्ट्री में आग लग गई थी, जिसमे काम कर रहे आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
आग लगने की खबर मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और इलाके के लोगों को यहां से हटा लिया गया है। फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने में फैक्ट्री के कर्मचारी भी दमकल कर्मियों की मदद कर की, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन फैक्ट्री की बिल्डिंग इस आग में पूरी तरह से झुलस गई है। हालांकि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन बिल्डिंग में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने की वजह का पुलिस और फायर विभाग जांच कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications