दिल्लीः तुगलकाबाद की बस्ती में फिर लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, लोग हुए बेघर

नई दिल्ली। दिल्ली के तुगलकाबाग इलाके के बाल्मिकी बस्ती इलाके में एक बार फिर से आग लगने की घटना हुई है। मंगलवार देर रात यहां की बस्ती में आग की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन तीन से चार घंटों की मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने आग पर काबू पा लया गया है। दमकलकर्मियों के मुताबिक इस आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग की वजह से कई झोपड़ियां जल गई है।

 Delhi: :Fire broke out at Valmiki Basti of Tughlaqabads slum area earlier today

एएनआई के मुताबिक तुगलकाबाद में बाल्मिकी बस्ती में मंगलवार की देर रात आग लग गई। फायर डिपार्टमेंट के पास रात 1.30 बजे फोन आा। डिवीजनल फायर ऑफिसर एसके दुआ ने बताया कि किसी ने फोन कर उन्हें आग की सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तीन से चार घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है।

वहीं उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन 70 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। आपको बता दें कि इससे पहले मई में भी यहां भीषण आग लग थी, जब 1500 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गई । उस वक्त एक के बाद एक सिलेंडर फटने से आग तेजी से फैल हई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+