दिल्ली: सराय रोहिल्ला की झुग्गियों में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली। दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में आग लगने की खबर आ रही है। आग लगने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, आग लगने की सूचना के बाद मौके पर फायरब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। ये आग लिबर्टी सिनेमा के पास सराय रोहिल्ला की झुग्गियों में लगी है।

इसके पहले, कल दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में आग लगी थी। जानकारी के अनुसार यह आग पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में लगी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 32 गाड़ियां पहुंच गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
हाल ही में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के पास एसपीजी के रिशेप्सन में आग लग गई थी। आग पीएम के पास स्थित एसपीजी के रिशेप्सन में यूपीएस की बैटरी में लगी थी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट करके इस घटना की जानकारी दी गई थी। PMO ने बताया था कि आग लगने की घटना गंभीर नहीं है, लेकिन सुरक्षा के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था।
इसके पहले, राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में ओकाया बैटरी की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। सुबह 4.30 बजे करीब लगी आग को बुझाने में दमकल की 35 गाड़ियां जुटी हुईं थी लेकिन काफी देर तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। एडीशनल डीसीपी (आउटर) राजेंद्र सागर ने बताया कि इस हादसे में 13 दमकलकर्मियों समेत 14 लोग घायल हैं। वहीं, एक दमकलकर्मी ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications