दिल्ली के मुंडका केमिकल की फैक्ट्री में लगी आग, 22 दमकल गाड़ियां मौजूद
नई दिल्ली। दिल्ली के मुण्डका स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर 22 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं थी। एक अधिकारी ने कहा, बाहरी दिल्ली के मुंडका में एक रासायनिक कारखाने में आग लग गई। उन्होंने बताया कि शाम 6.40 बजे आग लगी और 22 फायर टेंडर को मौके पर पहुंचा दिया गया। अधिकारी आग की वजह से हुई जानकारी के बारे में जानकारी साझा नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि अग्निशमन अभियान अभी भी चल रहा है और हताहतों की संख्या और अन्य जानकारी का इंतजार है।
इससे पहले 24 मार्च को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। आग को बुझाने के लिए करीब दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। इस आग में किसी के मारे जाने की खबर नहीं थी। आग किस वजह से लगी, इसके पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। साथ ही गोदाम में कितने लोग मौजूद थे, लोग थे भी या नहीं, इसका पता नहीं चल पाया है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ सचिवालय में सचिव के कमरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग