Farmers Protest: लंच में किसानों ने मंत्रियों संग भोजन से किया इंकार, बोले- आप खाएि, हम अपना खाएंगे
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 40वीं दिन है। किसान और सरकार के बीच 8वें दौर की बातचीत विज्ञान भवन में चल रही है। सरकार ने उम्मीद जताई है कि आंदोलन पर बात बन जाएगी। वहीं किसान नेता मनजीत सिंह राय ने कहा कि बातचीत में नतीजा नहीं निकला तो 13 जनवरी को कृषि कानूनों की कॉपी जलाकर लोहड़ी मनाएंगे।
Recommended Video

मीटिंग में सरकार की तरफ से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने 2 मिनट का मौन रखकर आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी। बैठक के बीच इस वक्त लंच ब्रेक हुआ। इस दौरान किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने खाना खाया।
जानकारी के मुताबिक इस बार भी किसानों ने सरकार की तरफ से रखा गया लंच खाने से मना कर दिया।किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री पीयूष गोयल और राज्य मंत्री सोम प्रकाश से कहा कि आज हम आपके साथ खाना नही खाएंगे। आज आप अपना खाना खाइए और हम अपना खाना खाएंगे।
बैठक के पहले ही दौरे में किसान संगठनों ने सरकार के मंत्रियों से कहा कि आप हमें ये बताएं कि तीन कृषि कानूनों को सरकार वापस लेगी या नहीं। इस पर कृषि नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हम तीन कानूनो में संशोधन के लिए तैयार हैं। इसी बहस के बीच लंच ब्रेक लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications