Delhi election results: 70 में से 21 सीटों पर 1000 से कम का अंतर, कितने पर कौन आगे
Delhi: 70 में से 21 सीटों पर 1000 से कम का अंतर, कितने पर कौन आगे
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों परआज मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। हालांकि 70 सीटों में से 21 सीटें ऐसी हैं, जिन पर मुकाबला नजदीकी है। 21 सीटों पर 1000 वोटों से कम का अंतर है। जिनमें 13 पर आम आदमी पार्टी और 8 पर भाजपा आगे है। ऐसे में इन सीटों पर कुछ कहना अभी जल्दीबाजी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के जो रुझान अब तक आए हैं, उनमें आप 46 और भाजपा 24 सीटों पर आगे है। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान हुआ था। कुल 62.59 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। हालांकि 2015 में 67.5 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। जिसके नतीजे आज आ रहे हैं। कुल पांच एग्जिट पोल्स में दिल्ली विधानभा की कुल 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 56 से 60 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। भाजपा को 14 और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है।
2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी। लेकिन इस बार जहां आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह एक बार फिर जीत हासिल करेगी। वहीं भाजपा भी दावा कर रही है कि इस बार दिल्ली की सत्ता उसे मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications